ईशान किशन-तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया ने दूसरे T20I में जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों क (Image Source: X.Com (Twitter))
Zimbabwe vs India, 2nd T20I: ईशान किशन (Ishan Kishan) औऱ तिलक वर्मा (Tilak Varma) की तूफानी पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 29 रन के कुल स्कोर तक वैभव सूर्यवंशी (20 रन) औऱ अभिषेक शर्मा (8 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रन की रन की साझेदारी की।
अय्यर को शुरूआत धीमी रही और रनों की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में आसान सा कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंदों मे 25 रन बनाए।