IND-W vs PAK-W: भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का लक्ष्य, स्मृति ने ठोका पचास और ऋचा ने खेली फिनिं (Image Source: X)
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Pakistan Women:आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़ा और अंत में ऋचा घोष ने तेज बल्लेबाजी करते हुए फिनिंशग पारी खेली।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन लौट गईं।