India vs Sri Lanka 2nd Test Match Report: सोनल दिनुशा (Sonal Dinusha) के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। हालांकि सीरीज भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम की।
फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और दूसरी पारी में 216 रन की बढ़त बनाई। श्रीलंका के पारी घोषित होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मैच ड्रॉ करने का फैसला किया। 26 साल बाद ऐसा हुआ है जब फॉलोऑन देने के बाद भारतीय टीम के खिलाफ किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल की है। साल 2000 में जिम्बाब्वे ने यह कमाल किया था।
श्रीलंका के लिए सोनल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में अपना दूसरा शतक लगाया और 264 गेंदों में 133 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़े। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा पसिंदु सूरियाबंदारा ने 173 गेंदों में 92 रन, कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रन और केशारा नुवानथा ने 150 गेंदों में 46 रन बनाए।