India vs England T20 World Cup 2026 Final: करीब एक महीने तक चले ताबड़तोड़ क्रिकेट के बाद अब 8 मार्च को होगा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस खिताबी मुकाबले का गवाह बनेगा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम। जहां एक तरफ टीम इंडिया ने इंग्लैंड के ऊपर रोमांचक जीत से फाइनल में जगह बनाई, वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका पर एकतरफा जीत के बाद यहां पहुंचा है।
टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बनी है जो चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में पहुंची है।
लेकिन फाइनल से पहले एक आंकड़ा टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ा सकता है। T20 World Cup के इतिहास में भारत आज तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है। अभी तक दोनों टीमें 2007, 2016 और 2021 के एडिशन में टकराई हैं और तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया।