टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स इतिहास के पहले महिला टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों के रौंदा (Image Source: BCCI)
England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से इतिहास रच दिया।
लॉर्ड्स के इतिहास में यह पहला महिला टेस्ट था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
457 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड चौथे दिन दूसरी पारी में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स ने 80 गेंदों में 84 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 66 गेंदों में 50 रन बनाए।