India vs Afghanistan T20I: ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए फिट हो गए हैं। सीरीज की शुरूआत 13 सितंबर से होगी और सुंदर की मौजूदगी भारत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कई अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर संशय है। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मैच सिमुलेशन अभी बाकी है, जबकि सीरीज शुरू होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। उम्मीद है कि बुमराह 9 सितंबर को सिमुलेशन पूरा कर लेंगे, जिसके बाद बोर्ड अफगानिस्तान सीरीज में उनके खेलने पर फैसला करेगा।
बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को भी हरी झंडी मिलना बाकी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पूरे कर लिए हैं, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया है। फाइनल फिटनेस रिपोर्ट 9 सितंबर की शाम को आने की उम्मीद है।