भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Record) जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 इंटनरेशनल मैचों की सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे। रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अभिषेक 4 गेंदों में 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबनी का शिकार बने। लगातार तीन मुकबलों में फ्लॉप होने के चलते उन्होंने खराब रिकॉर्ड बना दिया।
अय्यर को छोड़ा पीछे
बतौर भारतीय एक टी-20 इंटनरेशनल सीरीज में ( कम से कम 3 पारी और टॉप 7 बल्लेबाजों में) सबसे कम रन बनान के मामले में अभिषेक टॉप पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सीरीज की तीन पारियों को मिलालकर उन्होंने कुल 11 रन बनाए, जिसमें 1.8 और 2 रन की पारी खेली। इस लिस्ट में उन्होंने कप्तान श्रेयस अययर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में 14 रन बनाए थे। मजेदार बात यह रही कि तीन ही पारियों में उन्हें मुजरबानी ने आउट किया।
Least runs Scored by Indian in a T20I Series
— (@Shebas_10dulkar) July 26, 2026
(min 3 Innings || Top 7 batters)
11 runs - v ZIM (2026)*
14 runs - Shreyas Iyer v WI (2019)
15 runs - Hardik Pandya v NZ (2017)
15 runs - KL Rahul v ENG (2021)
17 runs - Dinesh Karthik v AUS (2022)… pic.twitter.com/C6S1a3eHXp