Rishabh Pant ने बनाया अनोखा World Record, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन (Image Source: X.Com (Twitter))
Most Test Sixes Record: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Test Sixes) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटनरेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खास रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे पंत ने लाहिरु कुमारा द्वारा डाले गए पारी के 37वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के
इस शॉट के साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले यह मुकाम हेन स्टोक्स (138 छक्के), ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) और एडम गिलक्रिस्स (100 छक्के) ने ही हासिल किया था।