IND vs ENG 1st ODI: Jasprit Bumrah ढाई साल बाद खेलेंगे पहला वनडे, 1 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास (Image Source: AFP)
India vs England 1st ODI: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास मंगलवार (14 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
बुमराह ने अभी तक खेले गए 89 वनडे मैचों की 88 पारियों मे 149 विकेट लिए हैं। एक विकेट हासिल करते ही वह वनडे इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
बुमराह अगर इस मैच में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो बतौर भारतीय सबसे तेज 150 वनडे इंटरनेशनल लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर के नाम है, जिन्होंने 97 वनडे में यह मुकाम हासिल किया था।