इंडियन प्रीमियर लीग 2023, ऑरेंज आर्मी यानी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद खराब रहा यही वजह है अब फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने हेड कोच को बदलने का फैसला किया है। जी हां, ऑरेंज आर्मी से ब्रायन लारा की छुट्टी हो चुकी है और SRH ने उनकी रिप्लेसमेंट के नाम की भी घोषणा कर दी है।
हैदराबाद की टीम ने नए हेड कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के पूर्व महान गेंदबाज डेनियल विटोरी को अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया है। इस बड़े बदलाव की जानकारी खुद SRH ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, 'ब्रायन लारा के साथ हमारा 2 साल का जुड़ाव (कॉन्ट्रैक्ट) खत्म हो रहा है और हम उन्हें अलविदा कह रहे हैं। सनराइजर्स के लिए योगदान के लिए धन्यवाद। हम आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'
Announcement
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) August 7, 2023
Kiwi legend Daniel Vettori joins the #OrangeArmy as Head Coach
Welcome, coach! pic.twitter.com/2wXd8B1T86
इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और ट्वीट किया और यह जानकारी दी कि अब ऑरेंज आर्मी के नए कोच डेनियल विटोरी होंगे। बता दें कि ब्रायन लारा 2 साल तक हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के साथ थे। वहीं डेनियल विटोरी 2014 से 2018 तक आईपीएल में बतौर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। विटोरी की मौजूदगी में आरसीबी ने साल 2015 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, वहीं साल 2016 में टीम ने फाइनल खेला था।