Manav Suthar ने दूसरे टेस्ट में ही 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, कुंबले-हरभजन जैसे दिग्गजों की बराबरी की (Image Source: AFP)
India vs Sri Lanka 1st Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट खेल रहे सुथार ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने 76 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले थे।
ऐसा करने वाले सातवें स्पिनर
सुथार सातवें भारतीय स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2 बार), बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना, भगवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने यह कारनामा किया था।