आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और ऐसा लग रहा है कि भारतीय महिला टीम इल बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया शनिवार को मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। पिछले साल भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था और अब फैंस को उम्मीद है कि टीम टी-20 फॉर्मेट में भी कमाल करेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। हालांकि उससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों में जल्दी ढल जाएं और टूर्नामेंट से पहले सही लय पकड़ लें।
भारतीय महिला टीम का मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने का वीडियो भी सामने आया है जहां पूरी भारतीय टीम को एक साथ देखा जा सकता है। पुरुष क्रिकेटर्स की ही तरह महिला क्रिकेटर्स को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखी गई और कई फैंस प्लेकार्ड लेकर भी आए थे जिनके जरिए उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बधाई संदेश भी लिखे थे।
The Indian Women’s Cricket Team has departed for England to begin their journey for the upcoming ICC Women’s T20 World Cup!
— Faruk (@uf2151593) May 23, 2026
All the best team India pic.twitter.com/adTKHKu2ZW