Cricket Image for आईपीएल 2021 का पूरा शेड्यूल, जानें समय और वेन्यू से जुड़ी सारी जानकारी (IPL 2021 Schedule, Image Source: Cricketnmore)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। इस लीग का आयोजन भारत में ही होगा और इसके मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल-2021 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स