IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। आरसीबी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से शिक्सत दी थी। इस थ्रिलर फिल्म के हीरो रहे थे केएस भरत जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया था और साइड एक्टर की भूमिका में नजर आए थे ग्लेन मैक्सवैल।
केएस भरत ने बताया है कि उनको छक्का लगाने के लिए मोटिवेट ग्लेन मैक्सवैल ने ही किया था। भरत ने कहा, 'आखिरी ओवर में मैंने और ग्लेन मैक्सवैल ने बात की कि हम किन क्षेत्रों में शॉट खेल सकते हैं। अंतिम 3 गेंदों में मैंने उनसे कहा कि एक रन लेना है या नहीं तो उन्होंने कहा कि तुम आगे बढ़ो तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो। इससे मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा था।'
मालूम हो कि अंतिम ओवर में जब ग्लेन मैक्सवैल ने अंतिम गेंद से पहले 2 रन भागा था तो सबको हैरानी हुई थी। फैंस चाहते थे कि ग्लेन मैक्सवैल अंतिम गेंद पर स्ट्राइक लें लेकिन, ग्लेन मैक्सवैल की सोच ही कुछ और थी। वो चाहते तो स्ट्राइक ले सकते थे लेकिन, उन्होंने भारत के युवा बल्लेबाज केएस भरत को ये मौका दिया। भरत ने भी निराश नहीं किया।