Cricket Image for IPL 2021: मुंबई इंडियंस VS आरसीबी संभावित प्लेइंग XI, एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन औ (Image Source: IPL)
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस 9 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 7.30 बजे शुरू होगा। पिछले सीजन मुंबई ने खिताब पर कब्जा किया था,वहीं बैंगलोर चौथे स्थान पर रही थी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अब तक रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI के बारे में।
मुंबई बनाम बैंगलोर रिकॉर्ड (MI vs RCB Head to Head)
मुंबई इंडियंस औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 17 और बैंगलोर ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं। 1 मैच टाई रहा, जिसमें सुपर ओवर में बैंगलोर की टीम ने जीत हासिल की।