Cricket Image for IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना सकते हैं (Image Source: Google)
Mumbai Indians IPL 2022: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की निगाहें एक बार फिर 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल टाइटल पर टिकी होंगी। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई की टीम ने ऑक्शन टेबल पर काफी अच्छी टीम बना ली है। लेकिन इस साल ये टूर्नामेंट आठ नहीं बल्कि दस टीमों के बीच खेला जाएगा, ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो मुंबई इंडियंस को एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
मुंबई इंडियंस के फैंस की निगाहें एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। हिटमैन नाम से मशहूर ये खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। वहीं रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है।