IPL 2022 में हुई कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का अहम सदस्य पाया गया पॉजिटिव (Image Source: BCCI)
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Physio) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट (Patrick Farhart) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम द्वारा उनकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। इस बारे में आईपीएल ने शुक्रवार को पुष्टि की। चल रहे आईपीएल 2022 सीजन में यह पहला कोविड-19 का पॉजिटिव मामला है।
लीग ने एक बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस समय डीसी मेडिकल टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है।"
यह पहली बार नहीं है कि लीग कोरोनावायरस से प्रभावित हुई है। दो साल पहले, महामारी की पहली लहर के कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। सीजन बाद में संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था।