Advertisement

'खत्म हो गया है पोलार्ड द फिनिशर', हारी मुंबई तो फैंस ने जमकर निकाली भड़ास

IPL 2022 fans trolled kieron pollard after he failed to took mi over the line against rr : राजस्थान के खिलाफ कीरोन पोलार्ड अंत तक नाबाद रहे लेकिन वो मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाए जिसके बाद सोशल मीडिया

Shubham Yadav
By Shubham Yadav April 02, 2022 • 22:35 PM
Cricket Image for 'खत्म हो गया है पोलार्ड द फिनिशर', हारी मुंबई तो फैंस ने जमकर निकाली भड़ास
Cricket Image for 'खत्म हो गया है पोलार्ड द फिनिशर', हारी मुंबई तो फैंस ने जमकर निकाली भड़ास (Image Source: Google)
Advertisement

IPL 2022:  आईपीएल 2022 के नौवें मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 23 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है जबकि मुंबई की टीम नौवें स्थान पर आ गई है। राजस्थान के 193 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। 

हालांकि, इस दौरान हैरानी वाली बात ये रही कि कीरोन पोलार्ड जो मुंबई इंडियंस के लिए सालों से मैच फिनीश करते आ रहे थे वो इस मैच में अंत तक नाबाद रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पोलार्ड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 22 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 91.67 का रहा।

Trending


पोलार्ड के फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई फैंस का मानना है कि पोलार्ड द फिनिशर अब खत्म हो चुका है। जबकि कई फैंस ने धोनी का मीम शेयर करके कहा कि इस मैच में पोलार्ड ने धोनी की तरह बल्लेबाज़ी की जिसके चलते वो मुंबई के लिए मैच फिनिश नहीं कर पाए।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से पोलार्ड को ट्रोल कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement