Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2022 : जनाब, अब लखनऊ नहीं, 'लखनऊ सुपरजायंट्स' कहिए

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नई फ्रेंचाईजी लखनऊ (Lucknow) की टीम का नाम क्या होगा। इसका ऐलान हो चुका है। इस साल टूर्नामेंट डेब्यू करने जा रही है लखनऊ का ऑफिशियल नाम 'लखनऊ सुपरजायंट्स' होगा।  जी हां, क्रिकेट फैंस ये...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav January 24, 2022 • 19:13 PM
Cricket Image for IPL 2022 : जनाब, अब लखनऊ नहीं, 'लखनऊ सुपरजायंट्स' कहिए
Cricket Image for IPL 2022 : जनाब, अब लखनऊ नहीं, 'लखनऊ सुपरजायंट्स' कहिए (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नई फ्रेंचाईजी लखनऊ (Lucknow) की टीम का नाम क्या होगा। इसका ऐलान हो चुका है। इस साल टूर्नामेंट डेब्यू करने जा रही है लखनऊ का ऑफिशियल नाम 'लखनऊ सुपरजायंट्स' होगा। 

जी हां, क्रिकेट फैंस ये जानने को बेकरार थे कि भारत की मेगा टी-20 लीग से जुड़ने वाली इस नई फ्रेंचाइजी का नाम आखिर क्या रखा जाएगा लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात का ऐलान कर दिया है। 

Trending


Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

पिछले कुछ दिनों से लखनऊ टीम की वेबसाइट पर फैंस से इस टीम का नाम रखने को लेकर सलाह मांगी गई थी और आखिरकार फैंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम पर मुहर लगाई है।

गोयनका ने इस बात का ऐलान बैकस्टेज विद बोरिया में बातचीत के दौरान किया। इस दौरान गोयनका के साथ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और मेंटॉर गौतम गंभीर भी शामिल थे। इस टीम के नाम का ऐलान तो हो चुका है लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये टीम अपने नाम जैसा काम कर पाती है या नहीं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement