आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत भी हासिल कर ली है। हालांकि, इस जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो विराट कोहली के आउट होने से पहले फील्ड में बदलाव करते नजर आ रहे हैं।
जी हां, धोनी को एक मास्टरमाइंड कप्तान माना जाता है और इस समय वो बेशक सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन जडेजा की मदद में वो बिल्कुल कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फील्ड में भी धोनी को ही ज्यादातर बदलाव करते देखा जा रहा है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी ने ऐसी चाल चली कि विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन चले गए।
ये घटना आरसीबी की पारी के पांचवें ओवर में घटित हुई जब सीएसके के युवा तेज़ गेंदबाज़ मुकेश चौधरी ओवर करने के लिए आए। इस ओवर की पहली गेंद से पहले धोनी ने एक ऐसा बदलाव किया जिसने सीएसके को विराट का विकेट दिलवा दिया। धोनी ने अचानक फाइन लेग पर खड़े शिवम दुबे को पहली गेंद डलने से कुछ सेकेंड पहले डीप स्क्वेयर लेग पर भेज दिया।
Dhoni set field for Kohli and traps him #IPL2022 #CSKvsRCB #MSDhoni pic.twitter.com/cYKUG270qX
— (@ranjeetsaini7) April 12, 2022