आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपना पुराना अंदाज़ दिखाते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मैच जितवा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच के आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और मामला आखिरी गेंद पर 4 रन तक पहुंच गया था। ऐसा लग रहा था कि जयदेव उनादकट धोनी के सामने 21 साबित होंगे लेकिन माही ने दिखा दिया की वो अब बेशक बूढ़े हो गए हैं लेकिन शिकार करना अभी भी नहीं भूले।
इससे पहले आईपीएल 2019 में भी धोनी ने उनादकट के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर सीएसके को मैच जिताया था। हालांकि, उस समय उनादकट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उस मैच में चमत्कारिक फिनीश करने के बाद माही ने आज एक बार फिर से उनादकट को जमकर सूता और जब आखिरी 4 गेंदों में 16 रन चाहिए थे तो उन्होंने स्ट्राइक खुद रखी और 6,2,4,4 लगाकर अपनी टीम की नैय्या पार लगा दी।
सीएसके की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर थाला धोनी छा गए और फैंस एक बार फिर से कहने लगे कि पुराना माही लौट आया है। धोनी के हाथों सूते जाने के बाद एक बार फिर से उनादकट का चेहरा लटका हुआ था और जैसे ही माही ने आखिरी ब़ॉल पर चौका लगाकर अपनी टीम को जिताया रोहित शर्मा और मुंबई की बाकी टीम भी निराशा के सागर में डूब गई।
Cool,Calm and compose.
— (@Valar_Dohaeeris) April 21, 2022
Finally Dhoni finishes off his style pic.twitter.com/i730Jgr1fg