Advertisement Amazon
Advertisement

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने आखिरी 2 मैच के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह उत्तराखंड के इस खिलाड़ी को दी टीम में जगह

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोमवार को घोषणा की है कि उन्होंने आईपीएल 2022 में चोटिल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह आकाश माधवाल (Akash Madhwal) को टीम में शामिल किया...

IANS News
By IANS News May 16, 2022 • 23:14 PM
IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने आखिरी 2 मैच के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह उत्तराखंड के इस खिलाड़ी को दी ट
IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने आखिरी 2 मैच के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह उत्तराखंड के इस खिलाड़ी को दी ट (Image Source: BCCI)
Advertisement

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोमवार को घोषणा की है कि उन्होंने आईपीएल 2022 में चोटिल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह आकाश माधवाल (Akash Madhwal) को टीम में शामिल किया है। सूर्यकुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण मुंबई के लिए शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

फ्रेंचाइजी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, "आकाश माधवाल सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं और अब उन्हें 2022 सीजन के लिए बाकि बचे हुए मैचों में टीम में शामिल होने के लिए साइन किया है। आकाश माधवाल दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और तीनों प्रारूपों में उन्होंने 2019 में डेब्यू करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया था।"

Trending


माधवाल उत्तराखंड के 28 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 15 टी20 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत और 7.55 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह प्रथम श्रेणी मैच और 11 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें क्रमश: आठ और 14 विकेट लिए हैं। माधवाल को मुंबई ने 20 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी में जोड़ा है।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है। मुंबई मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
 

Advertisement

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement