Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : जान भी बची और 6 रन भी पाए, बीमर पर डी कॉक ने ऐसे लगाया छक्का

IPL 2022 Quinton de kock hit six on the beamer of anrich nortje: आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया ने एक के बाद एक दो बीमर डाले जिसके बाद उन्हें गेंदबाज़ी से भी

Shubham Yadav
By Shubham Yadav April 08, 2022 • 00:04 AM
Cricket Image for VIDEO : जान भी बची और 6 रन भी पाए, बीमर पर डी कॉक ने ऐसे लगाया छक्का
Cricket Image for VIDEO : जान भी बची और 6 रन भी पाए, बीमर पर डी कॉक ने ऐसे लगाया छक्का (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दो और पॉइंट अपने खाते में जोड़ लिए। लखनऊ को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 4 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में दिल्ली के लिए दो विदेशी खिलाड़ी अपना सीज़न का पहला मैच खेल रहे थे लेकिन दोनों ही फ्लॉप साबित हुए।

डेविड वॉर्नर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए तो वहीं, एनरिक नॉर्खिया गेंदबाज़ी में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। पहले तो नॉर्खिया को उनके ही हमवतन क्विंटन डी कॉक ने रिमांड पर ले लिया और उनके पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बारिश कर दी और यहीं से नॉर्खियां की लाइन और लेंग्थ भटक गई। नॉर्खिया की इतनी बुरी पिटाई हुई कि किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया और एक नहीं दो बीमर डालने के चलते उन्हें गेंदबाज़ी से ही हटा दिया गया।

Trending


जब वो 14वें ओवर में अपना दूसरा ओवर डालने आए तो उनके ओवर की पहली ही गेंद बीमर थी जिस पर डी कॉक बाल-बाल बच गए। हालांकि, उन्होंने इस गेंद पर अपनी जान तो बचाई ही साथ में अपने खाते में 6 रन भी जोड़ लिए। नॉर्खिया की इस आग उगलती बीमर पर डी कॉक ने बचने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बल्ले को रास्ते से नहीं हटाया और इसी का उन्हें फायदा मिला क्योंकि तेज़ रफ्तार वाली गेंद डी कॉक के बल्ले पर लगकर थर्डमैन पर 6 रन के लिए चली गई।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

यहीं से पता चल गया था कि आज नॉर्खिया का दिन नहीं है लेकिन पंत ने ज़िद्द दिखाई और उन्हें तीसरे ओवर के लिए भी लेकर आए और वहां पर उन्हें दूसरा बीमर डालने की वजह से बीच में ही अंपायर ने गेंदबाज़ी से हटा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की हार का एक कारण ये भी रहा कि नॉर्खिया अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे।


Cricket Scorecard

Advertisement