Rahul Tripathi IPL 2022: राहुल त्रिपाठी सुर्खियों में हैं। IPL 2022 में अब तक खेले गए 5 मैचों में राहुल त्रिपाठी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 178.13 की स्ट्राइक रेट और 57.00 की औसत से 171 रन ठोक डाले। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 71 रन ठोके और टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया। राहुल त्रिपाठी को लेकर फैंस के मन में सवाल हैं कि आखिरकार इस लड़के का बैकग्राउंड क्या है? इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके जहन में उठ रहे तमाम सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
मूल रूप से यूपी के रहने वाले राहुल त्रिपाठी के पिता अजय त्रिपाठी भारतीय सेना में रह चुके हैं। राहुल त्रिपाठी का जन्म रांची में हुआ लेकिन पिता के आर्मी में रहने के चलते उनका बचपन कई शहरों में गुजरा। राहुल के पिता को भी क्रिकेट खेलने का काफी शौक था यही वजह है कि उन्होंने बेटे को फुल सपोर्ट किया। वहीं राहुल ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए घरेलू स्तर पर काफी नाम कमाया।

