आईपीएल 2023 के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी और डेब्यूटेंट कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। आपको बता दे कि मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में 17.50 करोड़ की भारी रकम में खरीदा था। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर सैम करन है जिन्हें पंजाब ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 18.50 करोड़ में खरीदा था।
मुंबई की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रीस टॉपली ने इन स्विंग फुल लेंथ यॉर्कर फेंकी जो स्टंप से जा टकराई। ग्रीन ने 4 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाये। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ऑस्ट्रलिया का यह ऑलराउंडर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेगा लेकिन उन्होंने अपने पहले आईपीएल मैच में जल्दी आउट होकर निराश किया।
I. C. Y. M. I
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
4 & OUT - When Reece Topley got the better of Cameron Green
WATCH#TATAIPL | #RCBvMIhttps://t.co/6Elt13G5Lo pic.twitter.com/urvzYp0DiR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चारों ओर थोड़ा सा मौसम है। अभ्यास मैचों में भी थोड़ी ओस रही है। (चार विदेशी खिलाड़ी) मैं, ब्रेसवेल, मैक्सवेल और टॉपली। यह क्रिकेट खेलने के लिए महान स्टेडियमों में से एक है। यह फिर से एक लंबा रास्ता है। पहला लक्ष्य प्लेऑफ बनाना है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एक अच्छी शुरुआत करें, टूर्नामेंट में अभी 14 मैच बाकी हैं और फिर हम इस बारे में बात कर सकते हैं।