मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का संयुक्त सबसे महंगा ओवर डाला। 16वें ओवर में अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आये अर्जुन को पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन और हरप्रीत भाटिया ने 31 रन कूट दिए। इससे पहले गुजरात टाइटंस के यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 रन दिए थे।
16वां ओवर करने आये अर्जुन की पहली लेंथ गेंद पर छक्का जड़ा। उसके बाद उन्होंने अगली वाइड डाली इसके अगली गेंद पर बाद सैम ने एक चौका मारा। सैम ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं स्ट्राइक पर आये हरप्रीत भाटिया ने अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया। अर्जुन ने आखिरी गेंद नो बॉल डाली जिस पर भाटिया ने चौका जड़ दिया और आखिरी गेंद पर एक और चौका लगाया। इस तरह अर्जुन के ओवर में 6 Wd 4 1 4 6 N4 4 सहित कुल 31 रन मिले। अर्जुन ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन को lbw आउट किया था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया।
Arjun Tendulkar conceded 31 runs in An Over#IPL2023 #MIvPBKS pic.twitter.com/7CKCtA243F
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 22, 2023
टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जीतना हमेशा अच्छा होता है और माहौल अच्छा होता है लेकिन काम पूरा नहीं होता। इस मैच के लिए तैयार हैं। टीम में कुछ खिलाड़ियों को इंजरी है लेकिन जोफ्रा वापस आ गए हैं और यही एकमात्र बदलाव है।"