IPL 2023 Flop XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 समाप्त हो चुका है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को टूर्नामेंट के फाइनल में 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 11 खिलाड़ियों के नाम जिनका आईपीएल 2023 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और वह पूरे सीजन सिर्फ संघर्ष करते नज़र आए।
टॉप ऑर्डर - हमने अपनी फ्लॉप इलेवन में ओपनर के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (8 मैचों में 106 रन, औसत 13.25) और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 मैचों में 332 रन, औसत 20.75) को चुना है। नंबर तीन पर दीपक हुड्डा होंगे जिन्होंने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचो में 7.64 की निराशाजनक औसत से महज 84 रन बनाए।
मिडिल ऑर्डर- मध्यक्रम में हमने नंबर चार पर मनीष पांडे, पांच पर हैरी ब्रूक, और नंबर छह पर विकेटकीपर बैटर के तौर पर दिनेश कार्तिक को रखा है। यह तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2023 में बुरी तरह फ्लॉप हुए। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए मनीष पांडे ने 10 मैचों में 17.78 की औसत से सिर्फ 160 रन बनाए। वहीं 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा बने हैरी ब्रूक ने ऑरेंज आर्मी के लिए 11 मैचों में 21.11 की औसत से सिर्फ 190 रन जोड़े।
IPL Finals Each Season #GTvCSK #ChennaiSuperKings #GujaratTitans #IPL2023 pic.twitter.com/LKwrSeHson
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 27, 2023