मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मंगलवार (18 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में 6000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की। ये मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है।
रोहित 6000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बाद बल्लेबाजों की एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली, दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर और पंजाब किंग्स के शिखर धवन शामिल है। रोहित को 6000 तक पहुंचने के लिए 14 रनों की जरूरत थी और मुंबई के पहले बल्लेबाजी करने पर उन्होंने इस रिकॉर्ड को हासिल किया। वह अपनी 227वीं आईपीएल पारी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे धीमे बल्लेबाज भी बने।
We you 3000x2,! #OneFamily #SRHvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 @ImRo45 pic.twitter.com/xHX3Lldyg8
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 18, 2023
मुंबई के कप्तान रोहित हैदराबाद के खिलाफ काफी आक्रामक अंदाज में नजर आये। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। उन्होंने 18 गेंद में 6 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। उन्होंने बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41(28) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।