आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। दिल्ली ने अपने 3 विकेट तो पावरप्ले में ही खो दिए थे। दिल्ली ने आखिरी 2 ओवरों में 53 रन बनाये। गुजरात की तरफ से पारी का आखिरी ओवर करने आये मोहित की पंत ने जमकर धुनाई की। ऋषभ ने इस आखिरी ओवर में 2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन लूटे। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया था।
दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन पंत के बल्ले से निकले। पंत ने 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने छक्का जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने 36 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।
पंत और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 113 (68) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत और स्टब्स ने 5वें विकेट के लिए तेजी से 67* (18) रन जोड़े। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 14 गेंद खेलते हुए 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट संदीप वारियर ने हासिल किये। नूर अहमद के खाते में एक विकेट गया।