आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खलील अहमद की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल को खिलाया। दिल्ली की तरफ से आखिरी ओवर करने आये एनरिक नॉर्खिया पर रोमारियो शेफर्ड जमकर बरसे। उन्होंने 4 6 6 6 4 6 सहित कुल 32 रन बटोरे। ये इस सीजन का अब तक का सबसे महंगा ओवर है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 21 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 23 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने 10 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली।
रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 80 (42) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। हार्दिक और डेविड ने 5वें विकेट के लिए 60 (32) रन जोड़े। शेफर्ड और डेविड ने छठे विकेट के लिए 53(13)* रन की साझेदारी निभाई। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 96 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट एनरिक नॉर्खिया और अक्षर पटेल को मिले। खलील अहमद के खाते में एक विकेट गया।