Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024: मुंबई के कप्तान हार्दिक पर फैंस ने जमकर साधा अपना निशाना, जमकर लगाए रोहित-रोहित के नारे

आईपीएल 2024 के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर ट्रोल किया गया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 24, 2024 • 22:36 PM
IPL 2024: मुंबई के कप्तान हार्दिक पर फैंस ने जमकर साधा अपना निशाना, जमकर लगाए रोहित-रोहित के नारे
IPL 2024: मुंबई के कप्तान हार्दिक पर फैंस ने जमकर साधा अपना निशाना, जमकर लगाए रोहित-रोहित के नारे (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर थे तब दर्शकों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में फैंस मैच की शुरुआत से ही हार्दिक को ट्रोल करने में लगे रहे। क्राउड ने उन्हें "रोहित-रोहित" चिल्लाकर चिढ़ाया। 

आपको बता दें कि, हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर को 15 करोड़ रुपये में मुंबई ने ट्रेड किया और कप्तानी दे दी। फैंस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी हार्दिक को ट्रोल कर रहे है। 

Trending


गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(29) रन साई सुदर्शन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 31(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी चटकाने में कामयाब रहे। एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी। 


Cricket Scorecard

Advertisement