Advertisement

IPL 2024: मयंक की रॉकेट गेंद के आगे ग्रीन की बत्ती हुई गुल, ऐसे हुए क्लीन बोल्ड, देखें Video

IPL 2024 के 15वें मैच में लखनऊ के मयंक यादव ने बेंगलुरु के कैमरून ग्रीन को तेज गति से शानदार गेंद डालते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 02, 2024 • 22:43 PM
IPL 2024: मयंक की रॉकेट गेंद के आगे ग्रीन की बत्ती हुई गुल, ऐसे हुए क्लीन बोल्ड, देखें Video
IPL 2024: मयंक की रॉकेट गेंद के आगे ग्रीन की बत्ती हुई गुल, ऐसे हुए क्लीन बोल्ड, देखें Video (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव (Mayank Yadav) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को तेज गति से शानदार गेंद डालते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने इस मैच में स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बनाया।

पारी का आठवां ओवर करने आये मयंक ने ग्रीन को चौथी गेंद अच्छी लेंथ पर तेज गति से डाली। ग्रीन इस गेंद को गलत लाइन पर खेलने चले गए। उन्होंने पैर बिल्कुल भी नहीं चलाये। वहीं गेंद बल्ले को मिस करते हुए ऑफ स्टंप से जा टकराई। यह गेंद इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंद होगी। कैमरून ग्रीन 9 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाये। मयंक ने इससे पहले 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद है। इससे पहले ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था जो उन्होंने अपने डेब्यू मैच पर 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पंजाब किंग्स के खिलाफ डाली थी। 

Trending


Also Read: Live Score

इस मैच में लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 81(56) रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने नाबाद 40(21) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौके और 5 छक्के लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। कप्तान केएल राहुल ने 14 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। मोहम्मद सिराज, यश दयाल और रीस टॉप्ले ने एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 


Cricket Scorecard

Advertisement