IPL 2024: धोनी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, डीविलियर्स को इस मामलें में पछाड़ा (Image Source: Google)
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए है। धोनी को डीविलियर्स को पछाड़ने के लिए 21 रन की जरुरत थी, जिसे उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हासिल कर लिया।
धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 9 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। अब धोनी के नाम 257 मैच की 223 पारियों में 5169 रन बना लिए है। इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट 136.99 का रहा है। वहीं डीविलियर्स के नाम 184 मैच की 170 पारियों में 151.68 के स्ट्राइक रेट से 5162 रन दर्ज हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज