IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुरुवार (29 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान की दो मैच में लगातार दूसरी जीत है और पॉइंट्स टीम टेबल में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान का नेट रनरेट +0.800 है।
दिल्ली कैपिटल्स अभी जक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को पहले दो मैच में हार मिली और टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली का नेट रनरेट -0.528 है। दोनों ही टीमें मुकाबले से पहले भी इसी स्थान पर थी।
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे दसवें स्थान पर हैं। हालांकि लखनऊ ने फिलहाल एक ही मैच खेला है।
IPL 2024 Points Table After Rajasthan Royals' Over Delhi Capitals! #RRvDC #RajasthanRoyals #DelhiCapitals #IPL2024 pic.twitter.com/51Xc9yTqn7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 28, 2024