गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बीते शनिवार,16 मई को IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 5 चौके और 7 छक्के ठोककर 49 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि शुभमन जब तब मैदान पर खड़े थे, ऐसा लग रहा था कि GT की टीम 248 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट हासिल कर सकती है। हालांकि ऐसा होता इससे पहले ही KKR के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय (Anukul Roy) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए करिश्मे को अंज़ाम दिया और शुभमन गिल का बवाल कैच पकड़ा।
दरअरल, ये पूरी घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। KKR के लिए ये ओवर महान स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण करने आए थे, जिनकी दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल ने अटैक करने का फैसला किया और स्लॉग स्वीप करके डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवाई शॉट खेला।
ध्यान दें कि यहां शुभमन बॉल को अपने बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं कर पाए थे जिस वज़ह से वो बाउंड्री पार करते समय से हवा में ज्यादा ऊंची नहीं रही। खास बात ये है कि इसी का फायदा अनुकूल रॉय ने उठाया और बाउंड्री रोप के बेहद करीब एक पैर पर खड़े होकर कैच पकड़ लिया। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।