चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी (Image Source: Google)
चेन्नई सुपर किंग्स को (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के सीएओ के.एस. विश्वनाथन ने बुधवार (19 मार्च) को इसकी पुष्टि की।
31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वह समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे।
सीएसके के सीईओ के के.एस विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार से कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ा झटका है। एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवर्स में। हम उनके विकल्प तलाश रहे हैं।”
CSK CEO has confirmed that team is looking for replacement for Nathan Ellis in IPL 2026. [Sportstar] pic.twitter.com/VlIql0Wq0Y
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 19, 2026