आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद काव्या मारन को रोते हुए देखा गया। इस क्लिप को इस दावे के साथ बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है कि इसमें टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद SRH की मालकिन भावुक हो गईं।
हालांकि, अगर आप भी इन खबरों में विश्वास कर रहे हैं तो बता दें कि ये दावा गुमराह करने वाला है। जो विज़ुअल्स शेयर किए जा रहे हैं, वो आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के नहीं हैं बल्कि ये फुटेज पिछले सीज़न का है और इसे गलत मैच के संदर्भ में फैलाया जा रहा है। ये वीडियो असल में आईपीएल 2024 फ़ाइनल का है, जब इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफ़ा मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
Kavya maran was seen crying after SRH getting eliminated by RR
— `mr. villa (@Luccydevil07) May 28, 2026
Trolls apart i wish SRH comes back stronger and she acts like human being next yearpic.twitter.com/05Q4l6m1me
उस मैच के दौरान और उसके बाद, काव्या मारन सहित SRH के फैंस के भावुक रिएक्शन्स शेयर किए गए थे। इसके विपरीत, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में हार के बाद SRH टूर्नामेंट से बाहर तो हो गया, लेकिन ऐसा कोई भी वेरिफ़ाइड फुटेज या विश्वसनीय ब्रॉडकास्ट सबूत मौजूद नहीं है, जिसमें काव्या मारन को उस खास मैच के संदर्भ में रोते हुए दिखाया गया हो। ये वायरल क्लिप उस मैच की नहीं है।
Kavya Maran was hiding her tears.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2024
- She still appreciated KKR. pic.twitter.com/KJ88qHmIg6