Finn Allen Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन (Finn Allen) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 265.71 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 35 गेंदों पर 4 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रन बनाए। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान फिन एलन एक 18 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन वो ये कारनामा करने से चूक गए।
दरअसल, ये रिकॉर्ड महान बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) के नाम दर्ज है, जिन्होंने आज से 18 साल पहले (साल 2008) KKR के लिए एक इनिंग में 13 छक्के (73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाम RCB) ठोके थे। वो दिन था और आज का दिन है, KKR के लिए कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ एक इनिंग में 13 या उससे ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया है।
एक समय था जब आंद्रे रसेल ये रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद ही करीब पहुंच गए थे। उन्होंने साल 2018 में CSK के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 11 छक्के (36 गेदों पर नाबाद 88 रन) लगाए थे। हालांकि वो भी फिन एलन की तरह ही ये कारनामा नहीं कर पाए।