IPL 2026: स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह ने जड़े पचासे, पंजाब किंग्स ने RR को दिया 223 का लक्ष्य (Image Source: X.Com (Twitter))
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के शानदार अर्धशतकों के दम पर पंजाब किंग्स ने मंगलवार (28 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही औऱ 37 रन के कुल स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा। प्रियांश ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए।
इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन और तीसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 48 रन की साझेदारी की।