IPL 2026: पर्पल कैप टेबल में अंशुल कंबोज अभी भी टॉप पर,लेकिन खतरा बने मलिंगा और आर्चर (Image Source: Google)
IPL 2026 Purple Cap Table Update: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार (25 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल के 36वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस काफी रोमांचक हो गई है।
हैदराबाद के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद जोफ्रा आर्चर पर्पल कैप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में दो विकेट हासिल किए थे। वहीं हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके 8 मैच में 14 विकेट हैं।। पर्पल कैप स्टैंडिंग में अंशुल कंबोज टॉप पर बने हुए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव चौथे स्थान पर खिसक गए।
आईपीएल 2026 पर्पल कैप टेबल