Arjun Tendulkar IPL: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 पूरा हो चुका है और सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीमें भी बना ली है। मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे यानि अर्जुन तेंदुलकर को एक बार अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। जिसके बाद अर्जुन ने मुंबई इंडियंस का शुक्रियाअदा करते हुए वीडियो बनाया था, लेकिन अब इस वीडियो के कारण ही अर्जुन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, इस साल मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी के इंस्टा पेज से उनका एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो से अर्जुन एमआई का शुक्रियाअदा कर रहे थे, लेकिन इस वीडियो के पोस्ट होने के थोड़ी ही देर बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और काफी बुरा-भला कहा।
इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है कि एक इस्टा यूजर्स ने इस हरफनमौला खिलाड़ी को नसीयत देते हुए कहा कि 'अपने पापा का शुक्रियाअदा करो।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि 'ये वीडियो सेव करके रख लो... अगली बार भी यही पोस्ट करना है।'
