चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है और मैदान पर भी इसकी झलक देखने को मिलती है। धोनी जब-जब मैदान पर आते हैं तब-तब एकदम से माहौल बदल जाता है जज्बात बदल जाते हैं। धोनी की दीवानगी देखकर वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी और मौजूदा SRH टीम के विकेटकीपर निकोलस पूरन चौंके हैं।
निकोलस पूरन ने धोनी संग मैच के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब यह आदमी स्टेडियम में होता है तो यह बिल्कुल इल्कट्रिफाइंग होता है। उसको मिलने वाला प्यार अनरीयल है। पुणे उसके लिए दीवाना था। निश्चित रूप से मेरे करियर की एक याद जो मुझे हमेशा याद रहेगी!'
धोनी की फैन फॉलोइंग शब्दों से परे है। कैप्टन कूल मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सद चित आनंद की मुद्रा में ही नजर आते हैं। जो बात धोनी को और खास बनाती है वो है उनका व्यवहार कुशल होना। धोनी जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वो इंसान हैं यही बात उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से इतर रखती है।
