MS Dhoni Captain: एम एस धोनी (MS Dhoni) वापस चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में थाला धोनी जब टॉस के लिए मैदान पर आए तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। धोनी ने आईपीएल 2022 से ठीक पहले जब कप्तानी छोड़ी थी तब इस बात को काफी हवा मिली थी कि हो ना हो ये आईपीएल सीजन धोनी का लास्ट सीजन होगा।
टॉस के वक्त जब धोनी आए तब उनसे इसी से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया। डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा, 'क्या हम आपको अगले साल फिर से येलो जर्सी में देखेंगे?' धोनी ने बिना बातों को घुमाए इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि वो आपको फिर से दोबारा येलो जर्सी में दिखेंगे।
धोनी ने कहा, 'आप मुझे पीली जर्सी में जरूर देखेंगे, या तो ये जर्सी यही होगी या कोई और किसी को नहीं पता।' धोनी ने इसके अलावा कहा, 'आपको वर्तमान स्थिति को समझने की जरूरत है। हमने कैच छोड़े हैं, वो चीजें हैं जहां पर आप बेहतर हो सकते हैं। इन क्षेत्र पर काम करने की जरूरत है।'
The roar for MS Dhoni. pic.twitter.com/AqUNUeDJZl
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2022