Advertisement
Advertisement
Advertisement

माथे पर काला टीका लगाए ये गोल मटोल बच्चा आज है टीम इंडिया का स्टार, पहचानना होगा मुश्किल

IPL के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक जिनका कनेक्शन मुंबइ इंडियंस टीम के साथ है उनकी एक childhood photo सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 10, 2022 • 12:47 PM
Cricket Image for Ipl Team Mumbai Indians Captain Rohit Sharma Childhood Photo
Cricket Image for Ipl Team Mumbai Indians Captain Rohit Sharma Childhood Photo (Rohit Sharma childhood photo)
Advertisement

भारत में क्रिकेटर्स का ओहदा भगवान से कम नहीं है। फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर हों एम एस धोनी हों या फिर विराट कोहली लगभग हर खिलाड़ी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। फैंस के मन में भी अपने फेवरेट खिलाड़ियों को लेकर सवाल उठते ही रहते हैं। क्रिकेटर्स के बचपन से जुड़ी तस्वीरे भीं सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। इस बीच भारत के दिग्गज क्रिकेटर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वायरल हो रही तस्वीर में छोटा बच्चा माथे पर टीका लगाए हुए अपने पापा की गोद में बैठे हुए नजर आ रहा है। एक झलक में इस बच्चे को पहचान पाना शायद ही किसी फैन के लिए आसान हो। तस्वीर में नजर आ रहा है ये क्यूट बच्चा और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

Trending


गरीबी में बीता है रोहित शर्मा का बचपन: रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म स्टोरहाऊस में केयरटेकर का काम करते थे। रोहित शर्मा के पिता की आमदनी इतनी कम थी कि उन्हें रोहित की पढ़ाई तक का खर्चा उठाने में मुश्किल होती थी। यही कारण है कि रोहित ने अपने बचपन का ज्यादा समय अपने दादा और अंकल के यहां बोरीवली में बिताया था।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा: हिटमैन को हाल ही में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर सीएसके के कप्तान एम एस धोनी का नाम आता है।


Cricket Scorecard

Advertisement