IND vs IRE: आयरलैंड ने दूसरे T20I में टीम इंडिया को दिया 155 रनों का लक्ष्य, टैक्टर ने जड़ा पचासा (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 48 रन के कुल स्कोर तक टिम टैक्टर, रॉस अडायर और कप्तान लॉर्कन टकर आउठ होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हैरी टैक्टर औऱ बेंजामिन कैलिट्ज ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 43 गोंदं में 65 रन जोड़े।
इसके बाद 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों में कैलिट्ज़ औऱ गेरथ डेलानी को आउट कर भारत की वापसी कराई। कैलिट्ज़ ने 23 गेंदों में तीन चौकों औऱ दो छक्कों की बदौलत 37 रन की शानदार पारी खेली।