दिग्गज शेन वार्न (Shane Warne) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था। शेन वार्न का इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। शेन वॉर्न की गिनती व्यापक रूप से महान स्पिनरों में होती है। शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी के पहले कप्तान थे जिसे उन्होंने अपने संन्यास के लगभग एक साल बाद ज्वाइन किया था। आईपीएल 2022 में आरआर ने शेन वार्न को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने फ्रैंचाइज़ी में वार्न के कार्यकाल को याद किया है।
इरफान पठान के बड़े भाई, यूसुफ भी आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। इरफान ने पूरे आईपीएल में शेन वार्न के मांडइसेट को याद किया। इरफान पठान ने बताया कि वो क्या था जो शेन वॉर्न को अन्य सभी कप्तानों से अलग बनाता था।
स्टार स्पोर्ट्स पर अपने कमेंट्री कार्यकाल के दौरान शेन वार्न को याद करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स अकेली टीम थी जो शाम करीब स्टेडियम में आती थी। मैच रात 8 बजे शुरू होने वाले होते थे। शेन वॉर्न अपने समय से काफी आगे थे। वो जानते थे कि पहली बार यह टूर्नामेंट है जहां एक टीम को 14 मैच खेलना है। उन्होंने सोचा ऐसे में खिलाड़ी थक जाएंगे क्योंकि गर्मी का मौसम है और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं उनकी एनर्जी बचाकर रखूंगा।'
