भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन फाइनल की शुरुआत से पहले जब दोनों देशों का नेशनल एंथम हुआ तो एक इमोशनल मूमेंट देखने को मिला। दरअसल, न्यूजीलैंड के नेशनल एंथम के दौरान उनके स्पिनर ईश सोढ़ी रोते हुए नजर आए।
इस समय सोढ़ी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोढ़ी की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और कुछ लोगों का मानना है कि क्योंकि वो भारतीय मूल के हैं और अपने ही देश के विरुद्ध वो एक बड़ा फाइनल खेल रहे हैं जिसके चलते उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
Bro mirgated to New Zealand to become a cricketer, now he is the cricketer of kiwis but playing against his nation India, made him cry on the national anthem. pic.twitter.com/XQojhJMgqk
— (@wokenupkohli) March 8, 2026
वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने फाइनल में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 15 ओवर्स में ही 200 रन बना दिए। ताजा समाचार लिखे जाने तक क्रीज़ पर ईशान किशन और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं और अभी भी भारत के हाथ में 8 विकेट बचे हुए हैं। यहां से भारतीय टीम 250 के पार जाती हुई नजर आ रही है और ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने कितना बड़ा लक्ष्य रखती है।