आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा। किशन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते मुंबई की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान अगर किसी गेंदबाज की सबसे ज्यादा पिटाई की तो वो मोहम्मद सिराज थे।
मुंबई की पारी का पांचवां ओवर करने आए सिराज को पता भी नहीं था कि इस ओवर में उनकी कितनी पिटाई होने वाली थी। ईशान और रोहित ने इस ओवर में सिराज की जमकर कुटाई करते हुए 3 छक्कों और 1 चौके समते 23 रन लूट लिए। इस ओवर में लगाए गए तीन छक्कों में से 2 ईशान के बल्ले से निकले थे और ओवर की तीसरी गेंद पर जो छक्का उन्होंने लगाया वो उनकी पारी का हाइलाइट था।
ईशान ने सिराज के इस ओवर की तीसरी गेंद पर हल्की सी जगह बनाकर कवर पॉइंट के ऊपर से शानदार छक्का दे मारा। उनका ये छक्का देखकर कमेंटेटर तो दंग थे ही लेकिन साथ ही मोहम्मद सिराज को भी यकीन नहीं हुआ कि ईशान ने ये छक्का कैसे मार दिया। इस छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Outrageous shot by Ishan Kishan. Crazy stuff.pic.twitter.com/zqjGJi7XK3
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 11, 2024