इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ जैकब बेथेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोका। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। बेथेल ने जहां डेविड गॉवर के बाद सबसे युवा इंग्लिश शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया, वहीं पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन का भी खास रिकॉर्ड तोड़ डाला। उनके साथ जो रूट ने भी शतक लगाया और इंग्लैंड ने सातवीं बार वनडे में 400 से ऊपर का स्कोर खड़ा कर दिया।
रविवार(7 सितंबर) को साउथेम्प्टन के रोज़ बाउल मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने करियर का पहला शतक(110 रन 82 गेंदें,13 चौके, 3 छक्के) जड़कर सुर्खियां बटोरीं। 21 साल 319 दिन की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह इंग्लैंड के लिए वनडे शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए। उनसे आगे सिर्फ महान बल्लेबाज़ डेविड गॉवर का नाम है, जिन्होंने महज़ 21 साल 55 दिन की उम्र में शतक लगाया था।
ODI में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट:
- 21 साल 55 दिन – डेविड गॉवर बनाम पाकिस्तान, 1978
- 21 साल 309 दिन – डेविड गॉवर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1979
- 21 साल 319 दिन – जैकब बेथेल बनाम साउथ अफ्रीका, 2025
- 22 साल 97 दिन – क्रेग कीस्वेटर बनाम बांग्लादेश, 2010
- 22 साल 239 दिन – एलस्टेयर कुक बनाम भारत, 2007
Jacob Bethell smashes his maiden century For Englandpic.twitter.com/vRtZIq1xf1
— CRICKETNMORE (cricketnmore) September 7, 2025