Advertisement

जायसवाल-रोहित के शतकों की मदद से भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ पलड़ा भारी, दूसरे दिन मेहमान टीम का स्कोर 312/2

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट खोकर 113 ओवर में 312 रन बना लिए है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap July 14, 2023 • 02:49 AM
जायसवाल-रोहित के शतकों की मदद से भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ पलड़ा भारी, दूसरे दिन मेहमान टीम का स्को
जायसवाल-रोहित के शतकों की मदद से भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ पलड़ा भारी, दूसरे दिन मेहमान टीम का स्को (Image Source: Google)
Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट खोकर 113 ओवर में 312 रन बना लिए है। वहीं भारतीय टीम की लीड 162 रन हो गयी है। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शतकीय पारियां खेली। वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में बिना विकेट खोये 80 रन बना लिए थे। दूसरे दिन जब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल आये। उन्होंने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। पारी का 33वां ओवर करने आये अल्ज़ारी जोसेफ की दूसरी गेंद पर चौका लगाते हुए डेब्यू टेस्ट मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया। 

Trending


इसके कुछ देर बाद 38वां ओवर करने आये रहकीम कॉर्नवाल की पहली गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने सिंगल लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ियों ने लंच ब्रेक तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 55 ओवर में बिना विकेट खोये 146 रन बना लिए है। रोहित 163 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौको  2 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं जायसवाल 167 गेंद में 7 चौको की मदद से 62 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।  

लंच ब्रेक के बाद जब मैच शुरू हुआ तो 70वां ओवर करने एलिक अथानाज़े आये। उनकी पहली गेंद पर जायसवाल ने सिंगल लेते हुए डेब्यू मैच में शतक जड़ दिया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 215 गेंदों का सामना किया। वहीं थोड़ी देर बाद कप्तान रोहित ने भी शतक जड़ दिया। हालांकि वो शतक बनाने के बाद वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्हें 76वें ओवर की चौथी गेंद पर एलिक अथानाज़े ने आउट कर दिया। 

रोहित ने 221 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। ये रोहित का 10वां टेस्ट शतक है। आउट होने से पहले उन्होंने जायसवाल के साथ उन्होंने 229 (454) रन की साझेदारी निभाई। रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर शुभमन गिल आये। हालांकि वो मात्र 6(11) रन के निजी स्कोर पर जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली आये। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

भारत ने टी ब्रेक तक 81 ओवर में 2 विकेट खोकर 245 रन बना लिए है और उनकी बढ़त 95 रन की हो चुकी हैं। टी ब्रेक के समय जायसवाल 116(244) और कोहली 4(10) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 113 ओवर में 2 विकेट खोकर 312 रन बना लिए है और लीड 162 रन हो चुकी हैं। जायसवाल 143(350) और कोहली 36(96) रन बनाकर खेल रहे थे। ये दोनों 72* (205) रन की साझेदारी कर चुके हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से वारिकन और अथानाज़े को एक-एक विकेट मिला। 


Cricket Scorecard

Advertisement